23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा है गुमराह पार्टी, न कोई नीति है न नीयत : कमलनाथ

भोपाल, 9 मई । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भाजपा को गुमराह पार्टी बताते हुए कहा है कि भाजपा की विभिन्न वर्गों के लिए न तो कोई नीति है और न ही नीयत।

कमल नाथ ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, “भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं।”

उन्होंने आगे कहा, भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।

इससे पहले बुधवार को कमल नाथ ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में आरक्षण एक बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलकर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया था।

अन्य ख़बरें

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading