19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

एयर इंडिया एक्सप्रेस की रद्द हुई 74 उड़ानें, कई कर्मचारियों की हुई छुट्टी

नई दिल्ली, 9 मई । एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू के एक साथ बीमारी की छुट्टी पर चले जाने के कारण गुरुवार को भी 74 उड़ानें रद्द हुई। सूत्रों से ये जानकारी दी गई।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 292 उड़ानें थीं, जिसमें से 74 रद्द हुई हैं। वहीं, नाम न बताने की शर्त पर एक केबिन क्रू ने बताया कि एयरलाइन ने इसके जवाब में करीब 20 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नौकरी की सुरक्षा, वेतन संरक्षण और वरिष्ठता और विशेषज्ञता की मान्यता को लेकर किए गए वादे में विचलन देखने को मिला है, जिसके कारण कर्मचारी एक साथ बीमारी की छुट्टी पर चले गए हैं।

एयरलाइन के केबिन क्रू का प्रतिनिधित्व करने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संगठन (एआईएक्सईयू) ने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को टाटा ग्रुप द्वारा कंपनी के अधिग्रहण के बाद आ रही कर्मचारियों को आ रही समस्याओं को लेकर एक पत्र भी लिखा था, जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया गया था।

यूनियन ने पत्र में आरोप लगाया गया कि एयरलाइन के कुप्रबंधन और स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार के कारण कर्मचारियों के मनोबल में कमी आई है।

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ आलोक सिंह ने कर्मचारियों के लिखे पत्र में कहा है कि यह एयरलाइन के अन्य 2,000 कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, जो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं और पूरे गर्व के साथ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं।

पत्र में सिंह ने लिखा, “पिछली शाम से 100 से ज्यादा केबिन क्रू छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे एयरलाइन का संचालन प्रभावित हुआ है। इसमें ज्यादातर एल1 रोल में शामिल कर्मचारी हैं, जिसके कारण 90 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा।”

अन्य ख़बरें

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading