19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भीषण महंगाई में पूरा देश साइकिल पर चलने को मजबूर है : अजय राय

वाराणसी, 10 मई । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को नामांकन करने साइकिल से पहुंचे। उन्होंने कहा कि भीषण महंगाई में पूरा देश साइकिल पर चलने को मजबूर हो गया है।

इस दौरान अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में महंगाई का राज हो गया। मैं साइकिल से इसलिए नामांकन करने पहुंचा क्योंकि भीषण महंगाई में पूरा देश साइकिल पर चलने को मजबूर हो गया है।

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज का जवाब ये साइकिल होगी। साइकिल आम जनता का सम्मान है। उनको ये सम्मान देकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

अजय राय ने बताया कि मैं आज का दिन बहुत ही शुभ है। अक्षय तृतीया और परशुराम की जयंती है। हर सनातनी इस दिन का इंतजार करता है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2012 में वे कांग्रेस में शामिल हो गये। पार्टी ने उन्हें पिंडरा से टिकट दिया, लेकिन वे हार गये।

2014 और 2019 में कांग्रेस ने उन्हें वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा, लेकिन वे दोनों बार हार गये।

2023 में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना दिया।

इस बार 2024 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें फिर से वाराणसी से ही भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा है।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading