19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार : पशुपति पारस करेंगे ‘भतीजा’ चिराग का चुनाव प्रचार, आमंत्रण का इंतजार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस की इच्छा अपने भतीजा और हाजीपुर से प्रत्याशी चिराग पासवान के चुनाव प्रचार करने की है।

पटना, 10 मई । पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस की इच्छा अपने भतीजा और हाजीपुर से प्रत्याशी चिराग पासवान के चुनाव प्रचार करने की है। हालांकि, इसके लिए वह आमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, “अगर चिराग पासवान उन्हें चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित करेंगे तो वह अवश्य हाजीपुर जाकर चुनाव प्रचार करेगें।”

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, “12 मई को पटना में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में रालोजपा एवं दलित सेना के नेता और कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से शामिल होगें और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वमान्य नेता हैं और उनके नेतृत्व में दस साल में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किए गए हैं।”

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की नामांकन सभा के लिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। इस मामले में चिराग पासवान ने जनता में भ्रम फैलाया है। चिराग पासवान रोज पटना एयरपोर्ट से दो बार मेरे कार्यालय के सामने से आते-जाते हैं। मेरा आवास पटना एयरपोर्ट के ही पास है और मैं लंबे समय से पटना में बना हुआ हूं। अगर चिराग पासवान चाहते तो हमसे मिलकर चुनाव प्रचार के लिए आग्रह कर सकते थे। मैं उनसे उम्र और रिश्ते में बड़ा हूं, इस नाते उन्हें आकर मिलने से परहेज नहीं करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी नीति और नियत दोनों साफ है। मैं और मेरी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एनडीए के प्रत्याशी की मदद के लिए दृढ़ संकलिप्त हैं।”

रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने खुलासा किया कि चिराग पासवान का टिकट बांटने का तरीका सही नहीं था, जिस कारण उनकी पार्टी में विरोध हुआ और कई लोग पार्टी छोड़कर दूसरे दल में चले गए। उनके दल के ही कई नेता उनकी पार्टी से विद्रोह करके उनकी पांचों सीट पर उनके उम्मीदवार एवं उनके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading