August 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मेरठ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित गोकश गिरफ्तार

मेरठ, 13 मई। उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और गोकशी में वांछित एक बदमाश के रविवार-सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने बिजोट गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के दौरान रोका तो वह अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगा। इस पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबन्दी की।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सलमान पुत्र यामीन बताया जो मुजफ्फरनगर के कब्जा खतौली का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक मोटरसाइकल, एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस (एक खोखा और दो जिंदा) बरामद हुए हैं।

अभियुक्त थाना लिसाड़ी गेट से गोकशी में वांछित था। उसके आपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading