23.2 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, रूस के सर्वर से भेजा गया ईमेल

कानपुर, 15 मई (आईएएनएस)। कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई। नजीराबाद स्थित सनातन धर्म मंदिर स्कूल, बर्रा केडीएमए स्कूल समेत 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे ईमेल के बाद बम स्क्वॉड की टीम के साथ पुलिस ने देर रात सभी स्कूलों में चेकिंग कराई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल जांच में कुछ सामने नहीं आया है। प्राथमिक जांच में रूस के सर्वर से ईमेल जनरेट करने की बात सामने आई है।

कानपुर जेसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि एक ईमेल भेजकर स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। स्कूल प्रबंधक और अभिभावकों से अपील करते हुए उन्होंने पैनिक न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह के ईमेल आए थे, एहतियात के तौर पर हम जरूरी कदम उठा रहे हैं।

बता दें, पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग शहरों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले सामने आए हैं। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली, जयपुर और लखनऊ के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading