21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

तीरंदाज दीपिका कुमारी विश्व क्वालीफायर से पहले कोरिया में लेंगी ट्रेनिंग

खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) से रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी के पेरिस ओलंपिक के लिए विश्व क्वालीफायर से पहले दक्षिण कोरिया में प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता के अनुरोध को मंजूरी मिल गई है।

नई दिल्ली, 17 मई। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) से रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी के पेरिस ओलंपिक के लिए विश्व क्वालीफायर से पहले दक्षिण कोरिया में प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता के अनुरोध को मंजूरी मिल गई है।

दीपिका उस भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं जो अगले महीने तुर्की में फाइनल वर्ल्ड क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए कोटा हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

मंत्रालय की विज्ञप्ति में बताया गया है, “वह सभी महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अंताल्या, तुर्की जाने से पहले 13 दिनों के लिए किम तीरंदाजी स्कूल में प्रशिक्षण लेंगी। अपने लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत, मंत्रालय उनके एयर टिकट, खाने से ले लेकर रहने तक और प्रशिक्षण से जुड़ी हर चीज की व्यवस्था करेगा।”

एमओसी ने ओलंपिक खेलों से पहले फिजियोथेरेपी उपकरणों की खरीद को लेकर वित्तीय सहायता के लिए भारतीय तीरंदाजी टीमों (पुरुष और महिला) के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

इसके अलावा एथलीट एल्डोस पॉल, किशोर कुमार जेना और बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी गई।

अन्य ख़बरें

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना की भविष्य की तैयारी को मजबूत करने के लिए भूमि युद्ध सिद्धांत जारी किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading