November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

इजरायली हवाई हमले में मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का नेता

इजरायली हवाई हमले में मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का नेता

तेल अवीव, 18 मई । इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात एक हवाई हमले में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के एक नेता को मार दिया गया।

मृतक की पहचान पीआईजे के जेनिन ब्रिगेड के कमांडर असलम हमाइसा के रूप में की गई है। आईडीएफ ने कहा कि खुफिया एजेंसी शिन बेट के साथ एक संयुक्त अभियान में उसने इस्लामिक जिहाद के गुर्गों का पता लगाया और उस इमारत पर हमला किया जहां वे छिपे हुए थे।

आईडीएफ ने कहा कि मारा गया फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद वेस्ट बैंक में हरमेश बस्ती में एक बड़े हमले के लिए जिम्मेदार था। वो कई यहूदियों की हत्या में भी शामिल था।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी असलम हमाइसा की हत्या की पुष्टि की है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात जेनिन की एक इमारत पर इजरायली वायु सेना के हमले में असलम हमाइसा की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

अन्य ख़बरें

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से ही आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव: वैश्विक विशेषज्ञ

Newsdesk

सीनेट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए ट्रंप ने झोंकी ताकत, बोले- ‘हमें जीतना ही होगा’

Newsdesk

क्या पाक पीएम शहबाज ने कबूला कि आतंकियों को उनके मुल्क में बसाया गया?

Newsdesk

Leave a Comment