November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इजरायली सेना ने गाजा में तीन बंधकों के शव किए बरामद

Israeli Forces Uncover Bodies Of 3 Hostages In Gaza

यरुशलम, 18 मई । इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (आईएसए) ने एक संयुक्त अभियान में गाजा पट्टी में तीन इजरायली बंधकों के शव बरामद किए हैं। आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने हगारी के हवाले से बताया, ”पिछले साल 7 अक्टूबर को नोवा रेव पार्टी में हमास के हमले के दौरान तीन इजरायली शनि लौक, अमित बुस्किला और इत्जिक गेलेंटर का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, और उनके शवों को गाजा पट्टी ले जाया गया।”

आईडीएफ ने शुक्रवार को कहा कि यह ऑपरेशन गाजा पट्टी में गिरफ्तार किए गए हमास आतंकवादियों की जांच और सैन्य खुफिया निदेशालय द्वारा प्रदान किए गए खुफिया जानकारी पर आधारित था।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस खबर को दिल दहला देने वाला बताया और कहा, “हम अपने सभी बंधकों, जीवित और मृत सभी को वापस लेंगे।”

इजरायल के अनुसार, गाजा पट्टी में अनुमानित 129 बंधक कैद में हैं, जिनमें से कुछ अब जीवित नहीं हैं।

अन्य ख़बरें

भारत और यूएई ने ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा

Newsdesk

हर परिवार, हर मोहल्ले में ‘मुखबिर’, हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम

Newsdesk

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से ही आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का समाधान संभव: वैश्विक विशेषज्ञ

Newsdesk

Leave a Comment