25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है इजरायल : रक्षा मंत्री

हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है इजरायल : रक्षा मंत्री

यरुशलम, 18 मई । इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि उनका देश लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के साथ युद्ध से बचना चाहता है।

शुक्रवार को लेबनान के साथ इजरायल की उत्तरी सीमा के पास सैनिकों के साथ बात करते हुए गैलेंट ने कहा कि इजरायल उत्तरी क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों में सुरक्षित लौटाएगा और ऐसा करने के लिए हर अवसर की तलाश कर रहा है। हम जानते हैं कि युद्ध की कीमत सभी को चुकानी पड़ती है।

उन्होंने कहा, “युद्ध का एक लंबा दौर लेबनान और हिजबुल्लाह के लिए विनाशकारी होगा, लेकिन हमें इसकी कीमत चुकानी होगी और हम इससे बचना चाहेंगे।”

गैलेंट ने कहा कि कुछ भी हो सकता है, और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अगर हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि हमें कार्रवाई करने की आवश्यकता है, तो हम ऐसा केवल इसलिए करेंगे क्योंकि हमें अपने नागरिकों की रक्षा करनी है।

इससे पहले शुक्रवार को इजरायली सेना ने कहा था कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के वायु रक्षा बुनियादी ढांचे, लॉन्चरों और संरचनाओं पर हमला किया है।

लेबनान की रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली हमलों में समूह का एक स्थानीय नेता मारा गया।

वहीं, हिजबुल्लाह के हमले शुक्रवार को भी जारी रहे, उत्तरी इजरायल में दर्जनों रॉकेट और ड्रोन लॉन्च किए गए।

हाल के दिनों में हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच गोलीबारी तेज हो गई है। हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ नए प्रकार के रॉकेट तैनात किए हैं और अक्टूबर के बाद से इजरायली क्षेत्र में ड्रोन हमला किया है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading