19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जम्मू-कश्मीर के चिरोंडा में दुल्हन की तरह सजे मतदान केंद्र, लोगों में उत्साह

जम्मू-कश्मीर के चिरोंडा में दुल्हन की तरह सजे मतदान केंद्र, लोगों में उत्साह

जम्मू, 18 मई । जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मतदान केंद्रों को बहुत अच्छे से सजाया है। चुनाव आयोग की इस पहल से लोगों में भारी उत्साह है।

बारामूला के आखिरी गांव चिरोंडा में वोटरों को लुभाने के लिए पहली बार कई मतदान केंद्रों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम खुश और उत्साहित हैं।

एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि आज से पहले भी यहां चुनाव होते थे। यहां के लोग चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। लेकिन आज से पहले मतदान केंद्रों को इतना कभी नहीं सजाया गया। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

उनका कहना है कि हमारे गांव में ऐसे भी बुजुर्ग वोटर हैं जो मतदान केंद्र नहीं जा सकते। उसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया है कि कर्मचारी मशीन लेकर घर जाएंगे, ताकि बुजुर्ग लोग मतदान कर सकें।

लोगों का कहना है कि हमने पहले भी मतदान किया है। लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग है। हम पहले डरते थे, लेकिन अब स्थिति कुछ अलग है और हमें उम्मीद है कि हम भारी संख्या में मतदान में हिस्सा लेंगे।

चिरोंडा गांव के नंबरदार ने कहा कि यह फॉरवर्ड पोस्ट का आखिरी गांव है। इस बार हम अलग तरह का चुनाव देखने जा रहे हैं। इस बार काफी बदलाव देखने को मिला है। यहां पर लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन उसके बाद भी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

वोट डालना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हम चाहते हैं कि उम्मीदवार हमारे लिए अच्छा सोचें और गांव का विकास करें। सरकार की तरफ से भी समय-समय पर वोट के लिए जागरूक किया जाता रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए 20 मई को मतदान होना है।

–आईएएनएस

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading