May 7, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘अतरंगी रे’ के लिए अक्षय कुमार का शाहजहां अवतार

मुंबई, 21 दिसंबर | बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ से मुगल बादशाह शाहजहां के रूप में अपनी एक फोटो साझा की है। इस फोटो में अक्षय ताजमहल के सामने हाथ में गुलाब लेकर खड़े हैं। आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही फिल्म में अक्षय की हीरोइन सारा अली खान हैं। उन्होंने भी अक्षय का यह लुक शेयर करते हुए लिखा, “क्योंकि इससे ज्यादा अतरंगी नहीं मिल सकती। शाहजहां नहीं- मिस्टर कुमार।”

सारा ने सोशल मीडिया पर पहले कहा था कि वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर खुद को बहुत उत्साहित और आभारी महसूस कर रही हैं।

इस फिल्म को एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी के रूप में पेश किया गया है। सारा कथित तौर पर बिहार की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं और फिल्म में वे धनुष और अक्षय के साथ रोमांटिंक गानों में नजर आएंगी।

सारा और धनुष ने लॉकडाउन से पहले वाराणसी में फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया था। हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित फिल्म 2021 में रिलीज होगी। फिल्म में निमरत कौर भी हैं।

अन्य ख़बरें

आर. बी. चौधरी अपनी 100वीं फिल्म में रजनीकांत को करना कहते थे कास्ट, एक्टर ने बताई फिल्म निर्माता की आखिरी इच्छा

Newsdesk

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

Newsdesk

सिटाडेल 2 से दिल जीतने आईं प्रियंका चोपड़ा, इन फिल्मों-सीरीज से भी लूटी वाहवाही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading