October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरानी राष्ट्रपति के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा मिला

तेहरान 20 मई । ईरान में बचाव दल को उस हेलीकॉप्टर का मलवा मिल गया है जो रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान के अलावा सात अन्य लोग सवार थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें से कोई जीवित बचा है या नहीं। ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख पीर-हुसैन कुलिवंद ने सोमवार सुबह राष्ट्रीय टेलीविजन पर बताया कि कई घंटों की खोज के बाद आपात सेवा की टीम अब भी मलबे वाली जगह से दो किलोमीटर दूर है। हालांकि उन्होंने हेलीकॉप्टर को देख लिया है और उसकी पहचान स्थापित कर ली है। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। 65 बचाव दल हेलीकॉप्टर की तलाश में लगे हुए थे। इससे पहले, हादसे में अनहोनी की आशंका को देखते हुए ईरानी मंत्रिमंडल ने रविवार शाम एक आपात बैठक की। सरकारी समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबर ने इसकी अध्यक्षता की। प्रोटोकॉल के अनुसार, रईसी की मृत्यु की स्थिति में वही अंतरिम राष्ट्रपति बनेंगे

अन्य ख़बरें

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

बांग्लादेश में सर्दियों में बढ़ सकती है महंगाई, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका

Newsdesk

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

Leave a Comment