November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ऋतिक ने पिता राकेश रोशन और बहन सुनैना के साथ किया मतदान

मुंबई, 20 मई । मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वोट डालने के लिए कड़ी धूप में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन अपने पिता व फिल्म निर्माता राकेश रोशन और बहन सुनैना रोशन के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। एक वीडियो क्लिप में, ऋतिक ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे पैंट और बेसबॉल कैप में नजर आए। वह बूथ पर अपनी उंगली पर स्याही लगवा रहे थे, वहीं बैकग्राउंड में उनके पिता राकेश रोशन, सुनैना से बात करते नजर आए। ऋतिक से पहले, गुलजार, जावेद अख्तर, सलीम खान, महेश भट्ट, अनिल कपूर, अनुपम खेर, डेविड धवन, अक्षय कुमार और गोविंदा, जैसे बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऋतिक को पिछली बार स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ में देखा गया था, जिसमें स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। वह जल्द ही ‘वॉर 2’ में मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment