32.2 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

‘आप’, बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसीं हरसिमरत कौर बादल

मनसा, 21 मई । बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने मनसा में एक चुनावी सभा में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “इन तीनों ही पार्टियों को पंजाब के हित से नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक हित से सरोकार है। ये तीनों ही दल किसी भी स्थिति में पंजाब का भला नहीं कर सकते। यह पंजाब को अपने राजनीति मोहरे के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इस चुनाव में जनता इन तीनों को माकूल जवाब देगी।“ उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान भाजपा के इशारे पर नहरी पटवारी को पंजाब में 100 फीसदी पानी होने की झूठी रिपोर्ट बनाना चाहते हैं, इसलिए पंजाब के लोगों से एक ही गुजारिश है कि अपनी क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल के हाथ मजबूत करें, क्योंकि पंजाबी हक के लिए अकाली दल ही लड़ सकता है।“ उन्होंने कहा, “बादल साहब को जितनी सुरक्षा दी गई थी, उससे ज्यादा सुरक्षा मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिवार को दे रहे हैं।“ बता दें कि हरसिमरत के खिलाफ आम आदमी पार्टी की ओर से गुरमीत सिंह खुड्डियां मैदान में हैं। वो लांबी से विधायक हैं। वो भगवंत मान सरकार में मंत्री भी हैं। कांग्रेस ने यहां से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को टिकट दिया है। उधर बीजेपी ने परमपाल कौर सिद्धू को उम्मीदवार बनाया है। वो आईएएस की नौकरी छोड़ कर चुनाव मैदान में हैं।

अन्य ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक ने की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading