November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहर की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के पेड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा



7 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त, कीमत करीब एक लाख रुपये; खेत से मिले 12 पौधे
जबलपुर। खेत में राहर की फसल के बीच गांजे के पौधे लगाकर अवैध मादक पदार्थ की खेती करने वाले 50 वर्षीय आरोपी को बरगी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत से गांजे के 12 पौधे उखाड़कर कुल 7 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 मनीष भारद्वाज एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में बरगी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिलुआ रमनपुर निवासी सुम्मेरा गौंड (50), पिता बसोरी गौंड, ने अपने खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान खेत में लगी राहर की फसल के बीच करीब ढाई से सात फीट ऊंचाई के गांजे के 12 पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को उखाड़कर मिट्टी अलग की और वजन कराया, जो 7 किलो 200 ग्राम निकला। जब्त गांजे की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

Leave a Comment