October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पसान नगर पालिका में 11 नवंबर को होगा शक्ति परीक्षण, उपाध्यक्ष अजय यादव की कुर्सी पर संकट

!

अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित 17 पार्षदों ने पेश किया था अविश्वास प्रस्ताव, कलेक्टर रत्नाकर झा ने सम्मेलन की तारीख की निर्धारितजमुना कोतमा।  नगर पालिका परिषद पसान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय ताराचंद यादव के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर अब 11 नवंबर को फैसला होगा नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित 17 पार्षदों द्वारा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनूपपुर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था इस पर कलेक्टर रत्नाकर झा ने आदेश जारी करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार एवं मतदान के लिए 11 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित कर दी है

कलेक्टर कार्यालय से 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, नगर पालिका परिषद पसान का विशेष सम्मेलन 11 नवंबर को सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा सम्मेलन में उपाध्यक्ष अजय ताराचंद यादव के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर नियमानुसार विचार एवं मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी

शांति व्यवस्था के लिए तीन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

सम्मेलन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तीन कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है इनमें अनुविभागीय दंडाधिकारी अनूपपुर प्राची अग्रवाल, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मंगलदास चक्रवर्ती तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ज्ञानदास पनिका शामिल हैं। कलेक्टर ने नियुक्त अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सम्मेलन स्थल पर उपस्थित रहने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

11 नवंबर पर टिकी सभी की निगाहें

अध्यक्ष राम अवध सिंह सहित 17 पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव के बाद से ही नगर पालिका परिषद पसान में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं अब सम्मेलन की तारीख घोषित होने के बाद पार्षदों की रणनीति और समर्थन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 11 नवंबर को होने वाला यह सम्मेलन उपाध्यक्ष अजय यादव के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में आवश्यक बहुमत मिलता है तो उपाध्यक्ष की कुर्सी जा सकती है, जबकि प्रस्ताव असफल होने पर उनका पद बरकरार रहेगा अब सबकी निगाहें 11 नवंबर को होने वाले शक्ति परीक्षण पर टिकी हैं

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment