October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रतिबंधित कार्बाइड गन के अवैध कारोबार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार



बघराजी से 14 कार्बाइड गन और 11.5 किलो कार्बाइड जब्त, मदनमहल में दुकान से मिला 28 किलो कैल्शियम कार्बाइड
जबलपुर। दीपावली के दौरान प्रतिबंधित कार्बाइड गन के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच, कुण्डम और मदनमहल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने कुल 39 किलो 500 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड, 14 कार्बाइड गन, सात सर्किट और सात प्लास्टिक पाइप जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर, डीएसपी ग्रामीण निकिता सिंह और डीएसपी क्राइम उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी कुण्डम सतीश अंधवान ने बताया कि 29 अक्टूबर की शाम क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ग्राम बघराजी के बाजार मोहल्ले में दशरथ बड़गैयाँ (58) अपने मकान में बिक्री के लिए कार्बाइड गन रखे हुए है। संयुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में मकान के सामने कमरे की सीढ़ियों के पास प्लास्टिक पाइप से तैयार 10 कार्बाइड गन, सात प्लास्टिक पाइप, सात सर्किट और एक बोरी में रखा 11 किलो 500 ग्राम कार्बाइड मिला। जिला दंडाधिकारी के 17 अक्टूबर के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: कुण्डम पुलिस की ओर से उप निरीक्षक हरिलाल उर्वे, सहायक उप निरीक्षक इंद्रकुमार विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक सुशील बागरी, ब्रजेश टेकाम, महिला आरक्षक गायत्री धुर्वे तथा क्राइम ब्रांच से सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक मोहन थापा, आरक्षक रितेश शुक्ला, इंद्रजीत यादव, पंकज सिंह, हितेन्द्र रावत, संतोष शाह और विमल विश्वकर्मा की भूमिका रही। मदनमहल पुलिस की कार्रवाई में चौकी प्रभारी बस स्टैंड उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव, प्रधान आरक्षक दीपक कुमार बकोड़े और आरक्षक लक्ष्मीनारायण शामिल रहे।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment