19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

सुमित नागल विंबलडन के पुरुष एकल मुख्य ड्रा में करेंगे पदार्पण

नई दिल्ली, 22 मई । भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के मुख्य ड्रा में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। पिछले पांच वर्षों में यह पहला मौका होगा जब कोई भारतीय विंबलडन के एकल ड्रा में प्रतिस्पर्धा करेगा। ग्रास कोर्ट के इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का मुख्य ड्रा एक जुलाई से शुरू होगा। नागल इससे पहले 2018 में विंबलडन के क्वालीफाइंग राउंड में खेल चुके हैं जहां वह पोलैंड के कामिल मजक्रजाक से सीधे सेटों में हार गए थे। विम्बलडन के एकल ड्रा में खेलने वाले आखिरी भारतीय प्रजनेश गुणेश्वरन थे जो 2019 में खेले थे। 26 वर्षीय नागल फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 94वें स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले महीने करियर की सर्वश्रेष्ठ 80वीं रैंकिंग हासिल की थी। नागल ने 2015 में विम्बलडन में लड़कों का युगल खिताब जीता था। वह इस महीने क्ले कोर्ट पर फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा में भी पदार्पण करेंगे। फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा के मैच 26 मई से शुरू होंगे। नागल ने अपनी 80वीं रैंकिंग की बदौलत मुख्य ड्रा में अपना स्थान सुरक्षित किया है। वह 2019 में प्रजनेश के बाद फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रा के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading