33.1 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तान ने हसन अली को टी 20 टीम से रिलीज किया

 22 मई । पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में बुधवार से शुरू हो रही चार मैचों की टी20 सीरीज से पहले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “टीम प्रबंधन ने हसन अली को रिलीज करने का फैसला किया है ताकि वह काउंटी क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर सकें। हसन को हारिस राउफ के इंजरी कवर के रूप में चुना गया था।” राउफ अपनी चोटों की परेशानियों के बाद खेलने के लिए फिट हैं। हसन अब वारविकशायर के लिए अपनी काउंटी क्रिकेट प्रतिबद्धता को पूरा करने जाएंगे। तेज गेंदबाज ने इस फॉर्मेट में 51 मैचों में 60 विकेट लिए हैं। हसन की इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए भागीदारी आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में थी जहां वह तीन ओवरों में 42 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए थे। वर्ष 2009 में टी 20 विश्व कप जीतने वाला पाकिस्तान अब तक एकमात्र ऐसी टीम है जिसने एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने मेगा इवेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। पाकिस्तान विश्व कप में 2007 के विजेता भारत, सह मेजबान अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा के साथ ग्रुप ए में है।

अन्य ख़बरें

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

नॉटिंघम ओपन: झेंग किनवेन ने मारिया सकारी को हराया, दर्ज की सीजन की अपनी पहली ग्रास-कोर्ट जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading