30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कान में ‘लव इन वियतनाम’ का पहला पोस्टर जारी, ‘मैडोना इन ए फर कोट’ किताब पर आधारित है फिल्म

Shantanu Maheshwari, Avneet Kaur & Kha Ngan-starrer 'Love In Vietnam' first look unveiled in Cannes

मुंबई, 23 मई । शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर और वियतनाम की एक्ट्रेस खा नगन स्टारर ‘लव इन वियतनाम’ का फर्स्ट लुक 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में जारी किया गया। भारत-वियतनाम के सहयोग से बनी फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है। यह ओमंग कुमार के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है और बेस्ट सेलर किताब ‘मैडोना इन ए फर कोट’ पर आधारित है। पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में लीड एक्टर शांतनु और अवनीत, निर्देशक-निर्माता शाह काजमी और निर्माता मौजूद रहे। फिल्म को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास, मुंबई में वियतनाम के महावाणिज्य दूतावास और वियतनाम एयरलाइंस से समर्थन मिला है। ‘लव इन वियतनाम’ का निर्माण ब्लू लोटस क्रिएटिव्स, राहत काजमी फिल्म स्टूडियो, इनोवेशन इंडिया और लेंसग्लेयर एंटरटेनमेंट के बैनर तले ओमंग कुमार, राहत शाह काजमी, कैप्टन राहुल बाली और अभिषेक अंकुर द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है और सह-निर्माता तारिक खान, जेबा साजिद, सैमटेन हिल्स और डालाट (वियतनाम का एक शहर) हैं जबकि एसोसिएट प्रोड्यूशर विकास शर्मा हैं।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading