19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘बजरंग और अली’ का ट्रेलर रिलीज, हिंदू-मुस्लिम लड़कों की अटूट दोस्ती पर आधारित है फिल्म

मुंबई, 24 मई । अपकमिंग फिल्म ‘बजरंग और अली’ का ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जिसमें अलग-अलग धर्मों को मानने वाले दो लोगों के बीच दोस्ती को दिखाया गया है। उनकी दोस्ती में दूरियां तब आने लगती हैं, जब वे जीवन के उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं और समाज में धर्मों को लेकर मौजूद नफरत उनके दिलों में घर कर जाती है। ट्रेलर में हिंदू और मुस्लिम के बीच दोस्ती की खूबसूरती से दिखाया गया है, फिल्म इस बात पर केंद्रित है कि जाति, मजहब और धर्म के ऊपर उठकर देश हर एक भारतीय का है। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए, अभिनेता-निर्देशक जयवीर ने कहा, “मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि ‘बजरंग और अली’ का ट्रेलर अब जारी कर दिया गया है! यह फिल्म प्यार और जुनून की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ तैयार की गई है। मुझे विश्वास है कि यह दर्शकों को गहराई से प्रभावित करेगी, विचार और एकता दोनों को प्रेरित करेगी।” उन्होंने कहा, ”फिल्म ‘बजरंग और अली’ हमारे देश को एकजुट करने, प्यार और सकारात्मकता फैलाने के लिए बनाई गई है। मेरा मानना है कि जो भी इस फिल्म को देखेगा, वह उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर थिएटर से बाहर निकलेगा। मैं विनम्रतापूर्वक ‘बजरंग और अली’ के लिए आपका समर्थन और प्यार मांगता हूं। यह वह फिल्म है जिसकी इस समय हमारे देश को जरूरत है। आइए मिलकर इसे सफल बनाएं।” फिल्म में जयवीर ने बजरंग और सचिन पारिख ने अली की भूमिका निभाई है। फिल्म का म्यूजिक युग भुसाल ने तैयार किया है, जबकि उदित नारायण और दलेर मेहंदी ने इसे गाया है। जयवीर द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म अटरअप फिल्म्स द्वारा निर्मित है। ‘बजरंग और अली’ 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं -https://youtu.be/ZPYRggGZKyE

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading