19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वोट डालने के बाद नवीन पटनायक ने कहा, फिर से स्थिर सरकार बनाएंगे

भुवनेश्वर, 25 मई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को दावा किया कि बीजू जनता दल (बीजद) राज्य में फिर से स्थिर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (77) अपने आवास से पैदल ही एरोड्रम कॉलोनी स्थित स्कूल पर पर पहुंचे जहां मतदान केंद्र हैं और अपना वोट डाला। इसके बाद सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि बीजू जनता दल विधानसभा और संसदीय दोनों चुनावों में विजयी होगी। हम लोगों और भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से राज्य में फिर से एक स्थिर सरकार बनाएंगे।” उन्होंने कहा, “मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर युवा वोटरों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।” ओडिशा में छह लोकसभा सीटों संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी और भुवनेश्वर और इन्हीं निर्वाचन क्षेत्रों के 42 विधानसभा क्षेत्रों के 10,551 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। छह लोकसभा सीटों के लिए कुल 64 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 383 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अपराजिता सारंगी, भर्तृहरि महताब और पूर्व कॉरपोरेट प्रमुख संतृप्त मिश्रा समेत कई हाई-प्रोफाइल नेता चुनावी मैदान में हैं।

अन्य ख़बरें

क्यूबा भारत के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने का इच्छुक: राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading