28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान : काबुल में विस्फोट, 5 की मौत

काबुल, 22 दिसंबर | काबुल में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता फरदौस फरामर्ज ने कहा, “विस्फोट में डॉक्टरों को ले जाने वाली कार को निशाना बनाया गया। घटना पुलिस जिला 7 में डोगाबाद क्षेत्र में हुई।”

फरामर्ज ने पुष्टि करते हुए कहा कि इन डॉक्टरों ने अफगानिस्तान की मुख्य जेल पुल-ए-चरखी में काम किया था जहां कई आतंकवादी जेल में बंद थे।

प्रवक्ता ने कहा कि मामले में जांच चल रही है।

किसी भी समूह ने अब तक घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मंगलवार को यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश के गृह मंत्री ने रविवार को दावा किया था कि 17 से 20 दिसंबर को पूरे देश में हुए अलग-अगल विस्फोटों में 28 नागरिक मारे गए हैं।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading