21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने कान में इतिहास रचने के लिए भारतीय विजेताओं को दी बधाई

मुंबई, 27 मई । 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय सितारों ने अवॉर्ड्स हासिल कर देश का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि को लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सभी को बधाई दी। सोमवार को, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में विजेता अनसूया सेनगुप्ता, पायल कपाड़िया और चिदानंद एस नाइक को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि अनसूया ने कान में फिल्म ‘द शेमलेस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। पायल को उनके डेब्यू फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए ‘ली ग्रां प्री’ अवॉर्ड मिला और चिदानंद ने शॉर्ट फिल्म ‘सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टु नो’ के लिए ला सिनेफ अवॉर्ड अपने नाम किया। एक्ट्रेस ने तीन अलग-अलग स्टोरी शेयर कीं। एक अनसूया के लिए, एक पायल और एक चिदानंद के लिए थी। अनसूया की सराहना करते हुए, प्रियंका ने लिखा, “आपकी अविश्वसनीय परफॉर्मेंस और आपने जो इतिहास रचा है, उसके लिए आपको ढेर सारी बधाई।” पायल के लिए उन्होंने लिखा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का क्षण है, सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।” प्रियंका ने चिदानंद के लिए लिखा, “इस सम्मान के लिए आपको बधाई… आप इसे डिजर्व करते हैं।” इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन सालों में से एक रहा। पायल की फिल्म की कान फिल्म फेस्टिवल के पाल्मे डी’ओर में स्क्रीनिंग हुईं, जो 1994 में रिलीज हुई ‘स्वाहम’ के बाद मेन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाली 30 सालों में पहली भारतीय फिल्म बन गई। बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल 2024 का आगाज 14 मई को हुआ और समापन 25 मई को। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में कान में डेब्यू किया था। वह हर साल अपने हटकर लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्रियंका के अलावा, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और बाकी सेलेब्स ने कान में पुरस्कार जीतने को लेकर बधाई दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री ‘टाइगर’ में नैरेटर के तौर पर अपनी आवाज दी है। इसकी कहानी अंबर नाम की एक बाघिन पर आधारित है, जो भारत के जंगल में अपने बच्चों को पाल रही है। फिल्म के निर्देशक मार्क लिनफील्ड और सह-निर्देशक वैनेसा बर्लोविट्ज हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading