24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अस्पताल में भर्ती प्रार्थना, मीडिया ट्रायल से बापोदरा ने किया उसका बचाव

मुंबई, 28 मई । टीवी चैनल सोनी सब के सीरियल ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक प्रार्थना (इंद्राक्षी कांजीलाल) को अस्पताल में भर्ती देखेंगे। पुलिस जब उसका बयान लेने पहुंचती है, तो उसे याद आता है कि एक्सीडेंट में उसने एक बाइक को टक्कर मारी है, लेकिन वह पुलिस को यह सब नहीं बताती है। इसके बजाय, वह बापोदरा (जयेश बारभाया) पर भरोसा कर उसके कहने पर सब बातें छुपा लेती है। वहीं मीडिया जब प्रार्थना से सवाल करती है तो बापोदरा उसका बचाव करते हुए साथ में खड़ा होता है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि प्रार्थना अपने ड्राइवर के साथ बाजार जा रही है। गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ जाता है, ऐसे में प्रार्थना कार ड्राइव करती है। इस दौरान वह गलती से एक बाइक से टकरा जाती है और कार एक पेड़ से जाकर भिड़ जाती है। अपकमिंग सीक्वेंस के बारे में इंद्राक्षी ने कहा, “प्रार्थना बहुत मासूम है, जो मीडिया द्वारा एक्सीडेंट में मौत का आरोप लगाए जाने से सदमे में है। उसके मन में काफी उथल-पुथल चल रहा है। वह पूरी घटना को याद करने की कोशिश करती है, लेकिन उसे कुछ भी याद नहीं आता।” “आखिर में जब उसे सब याद आता है कि क्या हुआ था, तो वह बहादुरी से अपने पिता बापोदरा को बताती है। वह उसे सलाह देता है कि जब तक उन्हें कोई सबूत नहीं मिल जाता तब तक वह इस बारे में किसी से कोई जिक्र न करे। हालात कुछ ऐसे चल रहे हैं कि प्रार्थना को निर्दोष साबित करना मुश्किल होता जा रहा है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना कैसे सब कुछ संभालती है और कैसे बापोदरा उसके लिए खड़ा होता है, अपनी बेटी की रक्षा के लिए सभी से लड़ता है।” शो में करुणा पांडे लीड रोल में हैं। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ रात 9:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading