November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छिंदवाड़ा में आठ लोगों की हत्या और आत्महत्या के मामले की होगी जांच : मोहन यादव

भोपाल/छिंदवाड़ा, 29 मई । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या और फिर आत्महत्या किए जाने के मामले की सरकार जांच कराएगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार दिनेश नाम के युवक द्वारा अपने ही परिवार के आठ लोगों की हत्या और फिर आत्महत्या की घटना को दुखद बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसा क्या हुआ कि एक व्यक्ति ने शादी के 7 दिन बाद परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी और खुद भी अपनी जान ले ली। इस घटना की राज्य सरकार जांच कराएगी। वहीं सीएम यादव ने सरकार की वरिष्ठ मंत्री संपतिया उइके को इस मामले में और जानकारी जुटाने के लिए छिंदवाड़ा भेजा है। राज्य सरकार की मंत्री उइके प्रभावित परिवार के सदस्यों से बातचीत करेंगी। ज्ञात हो कि माहुलझिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदिवासी युवक दिनेश ने अपने अपने ही परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात को उसने बीती रात अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि चावल पानी आदिवासी क्षेत्र है। आदिवासी दिनेश ने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। एक बच्चे पर भी उसने हमला किया, जिसकी हालत गंभीर है और उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। आरोपी ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसने इन सो रहे लोगों पर एक-एक कर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी मानसिक रोगी बताया जा रहा है और उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। आरोपी ने अपनी मां, भाई-भाभी, बहन, भतीजी और भांजियों सहित कुल आठ लोगों की हत्या की है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

Leave a Comment