November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आगरा में दूसरे दिन भी जारी रही अक्षय, सारा की ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग

आगरा, 22 दिसंबर | अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर फिल्म ‘अतरंगी रे’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यहां के स्थानीय बाजारों में दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को ताजमहल पर फिल्म की शूटिंग हुई थी। अभिनेता अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान सम्राट शाहजहां के रूप में दिखाई दिए।

मंगलवार सुबह जब शहर के घाटिया बाजार में शूटिंग हो रही थी, तो अपने पंसदीदा कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

आगरा पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्म निर्माताओं के लिए एक पसंदीदा शूटिंग स्थान के रूप में उभरा है।

अक्टूबर 2019 में जान्हवी कपूर अभिनीत ‘रूह अफजा’ की शूटिंग यहां हुई थी।

सूत्रों ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खुले निमंत्रण के कारण आगरा और इसके आसपास कई और फिल्मों की शूटिंग होने की संभावना है।

ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर भी फिल्म बिरादरी की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

फिल्म ‘अतरंगी रे’ आनंद एल. राय के निर्देशन में बन रही है, जिसमें अक्षय और सारा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment