19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिन बुलाए पाकिस्तान जाने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

 वाराणसी, 29 मई । पाकिस्तान सरकार में पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में बीते दिनों पोस्ट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में ‘राहुल इज ऑन फायर’ लिखकर कांग्रेस नेता का समर्थन कर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेने का प्रयास किया था। इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी ने इस संबंध में सवाल किया कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि पाकिस्तानियों का प्रेम कांग्रेस नेताओं के लिए उमड़ रहा है। आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने भी बीते दिनों राहुल गांधी को पाकिस्तान की ओर से मिल रहे समर्थन को गंभीर मुद्दा बता कर इसकी जांच की मांग की थी। अब इसी मुद्दे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने वाराणसी में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया जहां उन्होंने अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी का बचाव किया। वहीं पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी कभी पाकिस्तान तो गए ही नहीं। हालांकि, एक दफा मैच देखने लाहौर गए थे, लेकिन तब सुबह गए थे और शाम को ही आ गए थे। आज तक हर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का दौरा बता कर किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री काबुल से दिल्ली गए और इसके बाद बिना बताए लाहौर पहुंच गए और इसके बाद नवाज शरीफ की माता के चरणों में झुक गए। यह काम मोदी जी ने किया। मोदी जी ने एक काम यह भी किया कि पठानकोट हवाई हमले मामले में पाकिस्तानी इंटेलिजेंस को यहां आकर विजिट करने का मौका दिया।“ उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी के इसी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में जाकर जिस तरह की फजीहत कराई है, वैसा आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। हमारा इतिहास इन लोगों को शायद पता नहीं है। कांग्रेस ने तो पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाया।“ इस बीच, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन की जीत का भी भरोसा दिलाया।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading