24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू, 31 मई । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर चली यह मुठभेड़ गुरुवार देर रात पुंछ जिले के मारहा बुफलियाज इलाके में हुई। एक अधिकारी ने कहा, “कल देर रात सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। पुलिस और सेना ने डेरा की गली के पास मारहा बुफलियाज इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी जिससे कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई।” हालांकि कुछ देर बाद आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।”

अन्य ख़बरें

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

*राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading