24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ऋषिकेश की स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में लगी आग

ऋषिकेश, 31 मई। देहरादून-ऋषिकेश के एम्स रोड पर बनी आवास विकास कॉलोनी से सटी स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस में गुरुवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। गौरतलब है कि स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस का दो साल से न्यायालय में केस चल रहा है। इसके बाद इसे सीज कर बंद किया गया। परिसर में काफी घनी झाड़ियां उग आई हैं। इन्हीं झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के साथ आग पूरे कैंपस में फैलती चली गई। आग को बुझाने के लिए जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो न्यायालय में मामला होने के कारण कैंपस के भीतर नहीं पहुंच पाईं। फायर कर्मी दीवार फांदकर आग बुझाने की कोशिश में हैं। स्टर्डिया फैक्ट्री कैंपस के पास ही शिवाजी नगर बसा हुआ है। कैंपस में लगी आग के धुएं के गुबार से यहां का पूरा इलाका धुएं से ढक गया है। वहीं बगल में आवास विकास कालोनी, शिवा एंक्लेव, श्री गुरु राम राय स्कूल के आसपास की आबादी के समक्ष भी खतरा मंडराने लगा है। आग किस कारण से लगी, इसका अभी कुछ पता नहीं चला है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading