August 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 60 हजार के पार

वाशिंगटन, 30 अप्रैल| अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 60 हजार के पार हो गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले स्थानीय समयानुसार बुधवार शाम 4 बजे तक 60,207 थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीएसएसई के हवाले से कहा कि देश में अभी तक कुल 10 लाख 30 हजार 487 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अमेरिका का न्यूयॉर्क स्टेट 2 लाख 99 हजार 691 मामलों और 23 हजार 384 मौतों के साथ यहां सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में 6 हजार 771 मौत के साथ न्यू जर्सी, 3 हजार 673 मौत के साथ मिशिगन और 3 हजार 153 मौतों के मामलों के साथ मैसाचुसेट्स सबसे अधिक प्रभावित अमेरिकी राज्यों में शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

एच-1बी ग्रेस पीरियड खत्म करने के प्रस्ताव की समीक्षा पूरी, भारतीय परिवारों पर पड़ सकता है असर

Newsdesk

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

भारतीय दूतावास ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक जताया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading