17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीएम धामी ने भगवान बद्रीनाथ के किए दर्शन, चारधाम यात्रा की तैयारियों का भी लिया जायजा

बद्रीनाथ, 1 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सबसे पहले भगवान बद्रीनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देश और प्रदेश की समृद्धि के लिए भगवान बद्रीनाथ से प्रार्थना की। पुजारियों ने सीएम धामी को भगवान बद्रीनाथ का विशेष प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में दर्शनों के लिए आए सभी श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनसे चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उनकी समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं के साथ श्रद्धालुओं को दी जा रही सभी सुविधाओं और सुरक्षा का स्थलीय निरीक्षण भी किया। धाम में आई जनता अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर बहुत खुश और उत्साहित नजर आई। मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं के रुकने के लिए बनाई गए गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले भोजन को भी देखा। पेयजल, बिजली, दवाइयां, साफ सफाई, शौचालय आदि सभी का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। धाम में पेयजल आपूर्ति, बिजली और साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading