August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

सीतापुर में चोर एटीएम उखाड़ ले गए, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर, 3 जून । उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चोरों ने एटीएम से पैसे नहीं निकाले, बल्कि पूरा एटीएम ही उखाड़ कर ले गए। वो भी तब जब एटीएम के 100 मीटर की दूरी पर पुलिस बलों की तैनाती थी। ऐसे में लोगों के जेहन में बार-बार यही सवाल आ रहा है कि आखिर चूक कहां हुई कि चोर पुलिस की मौजूदगी के बीच एटीएम उखाड़ पाने में सफल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी एवं भारी पुलिस बल सहित फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नमाज पढने के लिए पहुंचे लोगों को एटीएम उखड़ा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही चोरी की इस घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और यह सुनिश्चित भी किया जाएगा कि निकट भविष्य में इस मामले में कभी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा एवं भारी पुलिस बल ने मामले की जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश एटीएम के शटर का ताला तोड़कर पूरे एटीएम को ही किसी वाहन पर लादकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे को नष्ट कर दिया था, ताकि इस घटना के संबंध में कोई साक्ष्य ना बचे। हालांकि, अभी तक यह जानकारी प्रकाश में नहीं आ सकी है कि आखिर इन चोरों ने एटीएम से कितने पैसे निकाले।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading