November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकव्यापार

बायजू अपने कलेक्शन से देगा कर्मचारियों को मई का वेतन, आज क्रेडिट होने की उम्मीद

Byju’s core biz sees Rs 2,253 cr in net income loss in FY22, logs 2.3x revenue growth

 नई दिल्ली, 3 जून । संकटग्रस्त एडटेक कंपनी बायजू मई महीने का वेतन सोमवार को अपने कर्मचारियों को दे सकता है। पिछले कुछ महीनों में वित्तीय संकट के कारण कंपनी को कई बार कर्मचारियों के वेतन में देरी करनी पड़ी है, जिस कारण कंपनी पर कई मुकदमे भी हुए हैं। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मई महीने का वेतन प्रोसेस कर दिया गया है और सोमवार को कर्मचारियों के खातों में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी ने यह वेतन अपने कलेक्शन में से दिया है। अपने मासिक कलेक्शन से वेतन देना कंपनी की क्षमता को दिखाता है। यह बताता है कि कंपनी द्वारा हाल में लिए फैसलों का सकारात्मक असर हुआ है इससे उसकी वित्तीय सेहत सुधरी है। इस संबंध में संपर्क करने पर कंपनी ने खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बायजू पिछले कुछ महीने से कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए संघर्ष कर रही है। अभी भी हजारों कर्मचारियों का फरवरी और मार्च का वेतन बकाया है। कंपनी ने अब कम से कम अगले छह महीनों के लिए समय पर वेतन देने की योजना तैयार की है। बायजू के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जिनी थातिल का कहना है कि फरवरी और मार्च के बकाया वेतन का भुगतान 15 से 30 जून के बीच कर दिया जाएगा। किसी परिस्थिति में 8 जुलाई तक भुगतान जरूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि अगले छह महीने तक उन्हें वेतन में देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वित्तीय संकट के कारण अप्रैल में बायजू ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर कैट बालाघाट की पहल: ‘एक जिला – एक वट वृक्ष’ संकल्प के तहत मोती गार्डन में रोपा बरगद

Newsdesk

वैनगंगा की सुरम्य वादी में छुपा खजाना

Newsdesk

जमा खर्च का हिसाब रखना यह संस्था का आईना है-अशोक केदारे मुंबई

Newsdesk

Leave a Comment