सी टाइम्स न्यूज़ बालाघाट
बालाघाट: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) जिला बालाघाट इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली विस्तार का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। संगठन ने ‘एक जिला – एक वट वृक्ष’ संकल्प के तहत शहर के हृदय स्थल सुंदर मोती गार्डन में बरगद के पौधे का विधिवत रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बरगद का पेड़ अपनी दीर्घायु और सघन छाया के लिए जाना जाता है। भविष्य में यह पौधा विशाल वृक्ष का रूप लेकर यहां आने वाले नागरिकों और राहगीरों को शीतलता व घनी छांव प्रदान करेगा।
इस अवसर पर कैट जिला अध्यक्ष भवानी शंकर टेकड़ीवाल, उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री दिलीप कारड़ा, जिला महामंत्री गणेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, जिला प्रचार सचिव मनोज क्षीरसागर, जिला सह सचिव दीपक गुप्ता व दीपक जैन उपस्थित रहे। साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद अग्रवाल, विनोद सचदेवा, संजीव जैन, बसंत चौबे और विजय रूसिया सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


