November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गिरीश पारधी को 01 लाख की छात्रवृत्ति, सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी का बढ़ाया गौरव



बालाघाट 02 नवम्बर 2026। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी के प्रतिभाशाली विद्यार्थी गिरीश पारधी को श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 01 लाख रुपए की छात्रवृत्ति राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

सम्मान समारोह सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, जिला कलेक्टर श्री आदित्य सिंह सहित प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी के प्राचार्य श्री हुमराज पटले एवं शिक्षकगण भी मौजूद रहे। गिरीश पारधी की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, लगन और शैक्षणिक प्रतिभा का परिणाम है। श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, सदाचार एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय परिवार ने गिरीश पारधी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

अन्य ख़बरें

जेएसके बैंक की अंशपूंजी में वृद्धि, अपेक्स बैंक प्रशासक ने की प्रशंसा

Newsdesk

सिटी क्लब और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीती वॉलीबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी

Newsdesk

उत्तर वन मंडल के बाद दक्षिण शहडोल वन मंडल में भी पहुंचा हाथी, वन विभाग अलर्ट

Newsdesk

Leave a Comment