August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेरठ में चलती कार में लगी आग, चार की मौत

मेरठ 3 जून | उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में रविवार रात गंगनहर पटरी रोड पर एक चलती कार में आग लग गई। देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को हादसे जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि रविवार रात करीब 9:40 बजे पीसीआर पर मेरठ के थाना जानी इलाके में गंगनहर पटरी रोड पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। एएसपी ने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। आग बुझाने के बाद कार में चार लोगों के शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि कार में तीन बड़े व्यक्ति व एक छोटा बच्चा था। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार दिल्ली के गांव प्रहलादपुर बांगर निवासी सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश के नाम पर पंजीकृत है। फायर ब्रिगेड की टीम का कहना है कि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर में लीकेज या ब्लास्ट होने से कार में आग लगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading