29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश : अब विधानसभा उपचुनाव की आठ सीटों पर भाजपा की कड़ी परीक्षा

 लखनऊ, 5 जून । अभी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं क्योंकि इन क्षेत्रों के विधायक सांसद चुन लिए गए हैं। इस उपचुनाव में भाजपा को एक बार फिर कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। प्रदेश की जिन आठ सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से तीन भाजपा के पास थीं। इसमें एक पर भाजपा के सिंबल पर निषाद पार्टी का उम्मीदवार विजयी हुआ था। इसके अलावा चार सीटें सपा के पास और एक रालोद के पास थी। उनके इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की करहल विधानसभा सीट खाली हो जाएगी। वह नेता प्रतिपक्ष भी हैं। वह अब कन्नौज से सांसद बन गए हैं। अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट से विधायक लालजी वर्मा भी अब सांसद चुन लिए गए हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रताप सिंह फैजाबाद के सांसद बन गए। इसी तरह संभल की कुंदरकी विधानसभा से विधायक जियाउर्रहमान बर्क अब संभल सीट से चुनाव जीत कर सांसद बन गए है। पश्चिम की मीरापुर सीट से विधायक चंदन चौहान बिजनौर से सांसद चुने गए हैं। इन सीटों पर छह महीने के भीतर चुनाव होना है। दरअसल भाजपा के सामने अपनी तीन सीट बचाने के साथ विपक्ष की सीट छीनने की चुनौती है क्योंकि अभी चार जून आये उपचुनाव के नतीजों में भाजपा को दो और सपा को दो सीट मिली। भाजपा को राबर्ट्सगंज की दुद्धी सीट गंवानी पड़ी है।

अन्य ख़बरें

पुष्पराजगढ़ की बदहाल स्वास्थ्य, सड़क और यातायात व्यवस्था पर विकास मंच का हल्लाबोल

Newsdesk

छात्राओं ने अपने हाथों से गढ़े गणपति, विद्यालय हुआ भक्तिमय
गणेश उत्सव में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता, डॉ. कौशलेंद्र सिंह एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

Newsdesk

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर अब मात्र 50 रुपये में बॉडी मसाज की सुविधा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading