22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संसद में मिले चिराग पासवान और कंगना रनौत, गले लगाकर किया एक दूसरे का स्वागत

नई दिल्ली, 7 जून । बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से चुनाव जीत कर संसद भवन पहुंची कंगना रनौत संसदीय दल की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं। जब वह शुक्रवार को संसद परिसर पहुंची तो उनकी मुलाकात अपने पुराने को-स्टार और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से हुई। दोनों ने कैमरे के लिए जमकर पोज दिए। बता दें कि चिराग पासवान और कंगना रनौत ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में चिराग ने जहां टेनिस प्लेयर का किरदार निभाया था, वहीं कंगना सुपरमॉडल के रोल में थी। फिल्म में दोनों का रोमांटिक एंगल देखने को मिला था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरू हुई ये दोस्ती अब राजनीति के गलियारे में भी दिखी। संसद परिसर में दोनों ने गले लगाकर एक-दूसरे का स्वागत किया। लुक की बात करें तो कंगना ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी और बालों को हाफ बांधा हुआ था। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस से पूरा किया। वहीं चिराग व्हाइट कुर्ते में नजर आए। दोनों के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर नजर डालें तो चिराग पासवान ने बिहार के हाजीपुर सीट से जीत हासिल की। उन्होंने राजद के शिवचंद्र राम को 1,70,105 वोटों के अंतर से हराया। दोनों ने ही लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उधर कंगना ने मंडी सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading