23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमाचल में पटरी पर लौटने लगा पर्यटन कारोबार, विदेशी पर्यटकों की आमद में भी इजाफा

शिमला, 8 जून। हिमाचल प्रदेश की पहचान एक पर्यटन राज्य के रूप में होती है। यहां के लोगों की जीविका का मुख्य स्त्रोत पर्यटन है। हालांकि, साल 2023 में आई आपदा के चलते पर्यटन कारोबार को यहां काफी नुकसान हुआ था। लेकिन, अब पर्यटन कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है। गर्मी के मौसम में देश भर से पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख करते हैं और इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। हिमाचल पर्यटन निगम के होटल वीकेंड पर फुल हो चुके हैं। इसके अलावा दूसरे दिन भी यहां 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के निदेशक राजीव कुमार का कहना है कि पिछले साल प्रदेश में आई आपदा के चलते कई सड़क मार्ग बाधित हो गए थे। जिसके चलते पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई थी। लेकिन, इस साल जैसे-जैसे दूसरे राज्यों में गर्मी बढ़ रही है, या बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां हो रही है लोग यहां पहाड़ों पर घूमने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिमला में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ के चलते शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस साल यहां देश के अलावा विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें, पिछले साल प्रदेश में आई आपदा के चलते पर्यटन का कारोबार बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। आपदा के चलते जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थी जिसके बाद पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अब जब चीजें बेहतर हुई हैं तो एक बार फिर पर्यटकों का हिमाचल पहुंचने का दौर शुरू हो गया है।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading