26 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में चार की मौत, चार अन्य घायल

 अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 10 जून । उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मनोटा गांव के पास सोमवार को दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान लकी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित गजरौला से बुलंदशहर जा रहे थे। हसनपुर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) दीप कुमार पंत ने बताया, “यह हादसा अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मनोटा पुल के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार दो कारों में टक्कर हो गई। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।” मृतक आपस में करीबी दोस्त थे और यूट्यूबर भी थे। वे किसी काम से बुलंदशहर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading