28.5 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमहेडलाइंस

अफगानिस्तान : काबुल में अलग-अगल विस्फोट में 4 की मौत

काबुल, 26 दिसंबर | काबुल में अलग-अलग विस्फोटों में दो पुलिस अधिकारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक सरकारी प्रवक्ता ने इन विस्फोटों की पुष्टि की। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मासोमा जाफरी ने संवाददाताओं को बताया, “शनिवार सुबह काबुल में हुए विस्फोटों में चार की मौत हो गई और चार घायल हो गए, जिन्हें काबुल एम्बुलेंस सेवा द्वारा अस्पतालों में ले जाया गया।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के पूर्वी इलाके में पुलिस जिला 3, 6, 8 और देह सब्ज में हुए सभी विस्फोट आईईडी की वजह से हुए।

किसी भी समूह ने अब तक हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस सप्ताह की शुरुआत में एक रिपोर्ट में, गृह मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि 17 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच देश भर में हुए विस्फोटों में 28 नागरिक मारे गए और 47 अन्य घायल हुए हैं।

अन्य ख़बरें

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में पुलिस चौकी पर आतंकवादी हमला,  नौ पुलिसकर्मियों की मौत

Newsdesk

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, मार्केट पर पड़ा असर

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading