19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

5 जुलाई को ‘मिर्जापुर 3’ हो रही रिलीज, इस बार होगी आर-पार की लड़ाई

मुंबई, 11 जून । पॉपुलर एक्शन-क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। इस सीरीज का प्रीमियर 5 जुलाई को ओटीटी पर होगा। रिलीज डेट सामने आने के बाद से लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। सीजन में 10 एपिसोड होंगे। ‘मिर्जापुर’ अखंडानंद त्रिपाठी (पंकज त्रिपाठी) की कहानी है, जिन्हें कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है। वह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में मिर्जापुर के काल्पनिक शासक और माफिया डॉन हैं। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा जैसे शानदार कलाकारों की टोली है। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने एक बयान में कहा, “‘मिर्जापुर’ के पहले दो सीजन को देश और दुनिया भर में भरपूर प्यार मिला, जो वाकई हमारे लिए काफी उत्साहजनक रहा। मिल रहे जबरदस्त सपोर्ट से ही हमें अपने परफॉर्मेंस को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने और शानदार कंटेंट पेश करने की प्रेरणा मिलती है।” प्राइम वीडियो के साथ हमारी साझेदारी इस कामयाबी की मिसाल है, और हम दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली बेहतरीन कहानियों की पेशकश के अपने इरादे पर अटल हैं। अब हमें उस लम्हे का बेसब्री से इंतज़ार है, जब दर्शक एक बार फिर से मिर्जापुर की दुनिया में वापस लौटेंगे और सीजन 3 में बेहद रोमांचक सफ़र का आनंद लेंगे। इस बार, सीजन 3 में कालीन भैया के भौकाल के साथ-साथ गुड्डू भैया की दहशत भी देखने को मिलेगी। इस बार जंगल में भौकाल मचने वाला है। हाल ही में जारी किए गए टीजर में दिखाया गया कि इस बार आर-पार की लड़ाई है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस सीरीज का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। ‘मिर्जापुर 3’ 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading