21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

मेरे पेरेंट्स मुझे एक्ट्रेस नहीं, एथलीट बनते देखना चाहते थे : अद्रिजा रॉय

 मुंबई, 12 जून । ‘इमली’ फेम अद्रिजा रॉय इन दिनों टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पेरेंट्स उन्हें एक्ट्रेस नहीं बल्कि एथलीट बनते देखना चाहते थे। अद्रिजा रॉय ने कहा, “मेरे पेरेंट्स चाहते थे कि मैं एक एथलीट बनूं। मैंने पश्चिम बंगाल में नेशनल लेवल पर खेला है और दौड़ में मेडल भी लिए हैं। अपने कॉलेज के दिनों में, जब मैंने एनुअल फंक्शन और थिएटर में हिस्सा लेना शुरू किया तो, मुझे एहसास हुआ कि मैं एक्टिंग में अपना अच्छा करियर बना सकती हूं।” उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि यह मेरे लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। इन फेस्ट का हिस्सा बनकर, मुझे एहसास हुआ कि एक्टिंग एक ऐसी चीज है जिसे मैं एन्जॉय करती हूं। इसके बाद मैंने कई ऑडिशन दिए। आखिरकार, मेरा शौक पैशन में बदला और मेरी मेहनत रंग लाई। मेरे पेरेंट्स पहले तो खुश नहीं थे, लेकिन अब वह मुझे टीवी पर देख बहुत खुश होते हैं। लाइफ हमें उस जगह ले जाती है जहां हम होना चाहते हैं। शुरू में कोलकाता से मुंबई जाना मुश्किल था, लेकिन अंत भला तो सब भला।” अपने पेरेंट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “अब वे मुझे एक एक्ट्रेस के रूप में देख खुश हैं। वे मुझे ‘कुंडली भाग्य’ में पालकी का खूबसूरत किरदार निभाते हुए देख रोमांचित होते हैं। यह मेरे सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में एक कदम है और मैं वास्तव में खुश हूं कि मेरी जर्नी कैसे आगे बढ़ रही है।” ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता के रोल में श्रद्धा आर्य, करण के किरदार में शक्ति आनंद, राजवीर की भूमिका में पारस कलनावत हैं। वहीं पालकी का किरदार अद्रिजा रॉय निभा रही हैं। इनके अलावा, शौर्य का रोल बसीर अली अदा कर रहे है। शो की कहानी इन्हीं सभी किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘कुंडली भाग्य’ जी टीवी पर प्रसारित होता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अद्रिजा रॉय ने कई रिजनल फिल्में और सीरीज की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत में ‘संन्यासी राजा’, ‘जय काली कलकत्तावाली’ और ‘परिणीता’ जैसे शो में काम किया। उन्हें लोकप्रियता ‘पोतोल कुमार गांवाला’ शो से हासिल हुई। यह शो स्टार जलसा पर प्रसारित होता था। कई टीवी सीरियल के बाद, उन्होंने राज चक्रवर्ती एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म ‘परिणीता’ में सपोर्टिव रोल निभाया।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading