21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘नागवधू-एक जहरीली कहानी’ में नजर आएंगी पोलोमी दास, अपने किरदार का किया खुलासा

मुंबई, 12 जून । टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पोलोमी दास ने ‘पौराशपुर’, ‘नागिन 6’ और ‘बारिश’ जैसे शो से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। वह जल्द ही ‘नागवधू-एक जहरीली कहानी’ में नजर आएंगी। उन्होंने शो में अपने किरदार सनवरी के बारे में खुलकर बात की और कहा कि यह सीरीज एक महिला के संघर्ष को दिखाती है। पोलोमी ने कहा, “मेरा किरदार सनवरी भारत के एक छोटे से गांव में रहती है। उसका पूरा गांव बहुत सारे अंधविश्वास के साथ जीता है। वह शादीशुदा है। शो की कहानी उसकी जिंदगी में शादी के बाद आए बदलाव पर आधारित है। वह अंदर से पूरी तरह से टूट चुकी है।” एक्ट्रेस ने कहा, “शो में आप देख पाएंगे कि सनवरी अपनी जिंदगी के बुरे दौर से कैसे उबरती है। यह सीरीज एक महिला की यात्रा और उसके भीतर के संघर्ष को दिखाती है।” पोलोमी ने ‘नागवधू’ के डायरेक्टर जीतू के साथ अपनी अच्छी बॉन्डिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह उनके साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, “जब आप जीतू जैसे अच्छे डायरेक्टर के साथ काम करते हैं, तो सेट पर सब कुछ आसान हो जाता है। कुछ सीन ऐसे होते हैं जिनमें सावधानी बरतनी पड़ती है। हमें इसे खूबसूरती से शूट करना चाहिए, न कि अश्लील तरीके से। हमारे डायरेक्टर ने इसे ठीक से किया है और सुनिश्चित किया है कि हम सेट पर कंफर्टेबल रहें।” ‘नागवधू-एक जहरीली कहानी’ सीरीज एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसको लेकर चर्चाएं हैं कि वह जिस भी लड़के के साथ रात बिताती है, उसकी हत्या कर देती है। सीरीज में सुबुही जोशी ने आभा का रोल निभाया है। यह 21 जून को ऑल्ट पर रिलीज होगी। पोलोमी ने 2016 में ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ से करियर की शुरुआत की थीं। इसमें वह फाइनलिस्ट रहीं। 2016 में ही वह टीवी शो ‘सुहानी सी एक लड़की’ के लिए चुनी गई और इसमें उनके काम को काफी सराहा गया। इसके बाद वह ‘दिल ही तो है’, ‘अघोरी’, ‘जहानाबाद- ऑफ लव एंड वॉर’, ‘कार्तिक पूर्णिमा’, ‘बारिश’ और ‘बेकाबू 2’ में नजर आईं। पोलोमी को टीवी की प्रियंका चोपड़ा कहा जाता है। उनकी सूरत काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा से मिलती है, इसलिए उन्हें उनके फैंस प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल कहते हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading