26.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

 वाराणसी, 12 जून । बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजकुमार राव ने अपनी पत्नी, एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। बता दें कि राजकुमार राव अपनी फिल्‍म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं। कपल ने पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर की भव्यता को देखकर दोनों मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने राजकुमार के साथ सेल्फी भी ली। राजकुमार राव ने अपनी पत्नी के साथ सुबह जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पुजारियों ने पूरे विधि-विधान से स्‍टार कपल का पूजन कराया। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्‍म की शूटिंग के लिए वाराणसी में हैं, फिल्म के सीन को घाटों और मंदिरों में शूट किया जा रहा है। हाल ही में एक्टर राजकुमार ने दो फिल्में दी हैं। जिनमें ‘श्रीकांत’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ शामिल है। ‘श्रीकांत’ की बात करें तो क्रिटिक्स ने इस फिल्‍म को बेहद प्‍यार दिया है। वहीं कमाई के मामले में यह मार खा गई। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 11.7 करोड़ की कमाई की थी। ‘श्रीकांत’ में राजकुमार के साथ अलाया एफ भूमिका में हैं। फिल्म को पर्दे पर लगे लगभग एक महीने से ज्यादा हो गया है। बता दें कि 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। फिल्म में राजकुमार ने उन्हें पर्दे पर बखूबी उतारा है। वहीं फिल्‍म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की बात करें तो यह 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। शानदार ओपनिंग के बाद दर्शकों का रुझान इस ओर थोड़ा कम हो गया। बाद में फिल्‍म की कमाई गिर गई। इस फिल्‍म में राजकुमार राव के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading