जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज सुबह राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह तथा सभी एसडीएम उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने अन्य विभागों की शिकायतों की भी नियमित समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मझौली की घटना का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन का कार्य अभी एक-दो दिन और चलेगा। इसे देखते हुए सभी अधिकारी विसर्जन कार्य की सतर्कता के साथ निगरानी करें।


