May 28, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

एआईएफएफ ने कतर के विवादित गोल की जांच की मांग की

 नई दिल्ली, 12 जून । कतर के खिलाफ भारत की विवादित हार के बाद, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान जारी कर बताया कि उसने मैच आयुक्त को शिकायत की है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। भारत का फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में क्वालीफाई करने का सपना एशियाई चैम्पियन कतर से विवादास्पद तरीके से 2-1 से हारने के बाद टूट गया। एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने एक बयान में कहा, “मंगलवार रात फीफा 2026 और एएफसी एशियाई कप 2027 के राउंड 2 के आखिरी मैच में कतर के खिलाफ हार पूरे भारतीय फुटबॉल जगत के लिए एक बड़ी निराशा थी। “हालांकि जीत और हार खेल का एक हिस्सा है, और हमने इसे विनम्रता से स्वीकार करना सीख लिया है, लेकिन भारत के खिलाफ कतर के किए गए दो गोलों में से एक ने कुछ सवाल खड़े कर दिए हैं।” इसमें आगे कहा गया, “हम, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ में हमेशा मानते हैं कि खेल की भावना को बनाए रखा जाना चाहिए और नियमों का पालन बिना किसी संदेह के किया जाना चाहिए। इसी रुख को बनाए रखते हुए, हमने कतर के खिलाफ मैच के बाद, अपने मुख्य रेफरी अधिकारी के परामर्श से, फीफा क्वालीफायर के प्रमुख, एएफसी रेफरी के प्रमुख, एएफसी प्रतियोगिताओं के प्रमुख और खेल के लिए मैच कमिश्नर को पत्र लिखने का फैसला किया है, जिसमें उनसे खेल के दौरान हुई इस गलती पर विचार करने का अनुरोध करेंगे, जिसके कारण हमें फीफा विश्व कप क्वालीफायर राउंड 3 में जगह गंवानी पड़ी।” कतर के खिलाफ इस हार ने भारतीय फुटबॉल टीम और फैंस का फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में क्वालीफाई करने का सपना तोड़ दिया। यह एक ऐसा चरण था जहां तक भारतीय टीम पहले कभी नहीं पहुंची थी। इतना ही नहीं इस हार के कारण भारत को एएफसी एशियाई कप 2027 के लिए ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन नहीं मिल पाएगा।

अन्य ख़बरें

15 साल की उम्र में वैभव की खेल के प्रति जागरूकता कमाल की है: एबी डिविलियर्स

Newsdesk

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो अर्चना गुप्ता को हरियाणा की कमान, भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

Newsdesk

अजमेर में चलती स्कार्पियो में लगी आग, कांग्रेस नेता समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading