20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

असल जिंदगी में मैं ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू पंडित से बहुत अलग हूं : अली फजल

मुंबई, 13 जून । वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के सीजन 3 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच एक्टर अली फजल ने बताया है कि उन्होंने अपने किरदार गुड्डू पंडित को पहले एनालिटिकल तरीके से समझने की कोशिश की। यह उनके असल जिंदगी से बहुत अलग है। ‘मिर्जापुर 3′ में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, हर्षिता गौर, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेनयुली और ईशा तलवार जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अली ने कहा, “मुझे लगता है कि यह फॉर्मेट मेरी लाइफ और परफॉर्मेंस का अहम हिस्सा बन गया है, क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जहां लोग पूरी जर्नी को ट्रैक करते हैं, जिन्होंने सीजन 1, सीजन 2 देखा है, वह सीजन 3 की कहानी को आसानी से समझ पाएंगे। मुझे नहीं पता कि सीजन 3 में क्या है, लेकिन मैंने इसमें एक ऐसे लड़के के ग्राफ को जस्टिफाई किया है, जो अपने आस-पास इतने भ्रष्टाचार के बावजूद अपनी मासूमियत को बनाए रखता है।” उन्होंने आगे कहा, “सीरीज की कहानी में एक ऐसी दुनिया है, एक ऐसा कैरेक्टर है जिससे मैं जुड़ा हुआ नहीं हूं, लेकिन मैंने इसे एनालिटिकल तरीके से समझने की कोशिश की है। मैंने उनके लिखने के तरीके, उनके सोचने के तरीके और उन क्षेत्रों में लोगों के साथ उनके बर्ताव को लेकर स्टडी की। और निश्चित रूप से, उन्हें किसी भी अंदाज में बताया जा सकता है।” अली के कहा कि गुड्डू एक बॉडीबिल्डर है और इस किरदार के साथ पागलपन से जुड़ा हुआ है। चुनौतियों के बारे में बात करते हुए अली ने कहा, ”मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती खुद को असल जिंदगी में इस किरदार से दूर रखने और कैरेक्टर को बिना जज किए निभाने की थी।” दस-एपिसोड की मिर्जापुर 3’ का प्रीमियर 5 जुलाई से प्राइम वीडियो पर होगा। ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा सीजन 2020 में जारी किया गया था। दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार इस शो के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading